शी चिनफिंग और पुतिन ने संयुक्त रूप से "चीन-रूस शिक्षा वर्ष" के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिए

20 मई की दोपहर को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पेइचिंग के जन वृहद भवन में "चीन-रूस शिक्षा वर्ष" के उद्घाटन समारोह में संयुक्त रूप से भाग लिया।
शी चिनफिंग ने सबसे पहले भाषण दिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चीन-रूस रणनीतिक सहयोग साझेदारी की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ और चीन-रूस के बीच अच्छे पड़ोसी और मैत्रीपूर्ण सहयोग संधि पर हस्ताक्षर की 25वीं वर्षगांठ है। ऐसे महत्वपूर्ण वर्ष में "चीन-रूस शिक्षा वर्ष" का शुभारंभ करना, चीन-रूस संबंधों के दीर्घकालिक विकास के लिए उनके और राष्ट्रपति पुतिन द्वारा लिया गया एक रणनीतिक निर्णय है। चीन-रूस के शैक्षिक सहयोग में लंबे समय से निरंतर गहराई आई है और इसके महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए हैं, जिससे नए युग के लिए चीन-रूस व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदारी का अर्थ समृद्ध हुआ है। "चीन-रूस शिक्षा वर्ष" को एक अवसर मानते हुए, दोनों पक्षों को सहयोग पर आम सहमति को और मजबूत करना चाहिए, सहयोग के क्षेत्रों का विस्तार करना चाहिए और सहयोग के स्तर को बढ़ाना चाहिए।
पुतिन ने कहा कि शैक्षिक सहयोग दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एक अपरिहार्य और महत्वपूर्ण घटक है, और "रूस-चीन शिक्षा वर्ष" का शुभारंभ एक मील का पत्थर है। रूस और चीन दोनों ही शिक्षा को महत्व देते हैं, और इसे न केवल व्यक्तिगत विकास में बल्कि राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक प्रगति की नींव के रूप में भी महत्वपूर्ण मानते हैं। "रूस-चीन शिक्षा वर्ष" की गतिविधियां विविध और व्यापक स्तर पर आयोजित की जा रही हैं। रूस, शैक्षिक सहयोग को मजबूत कर दोनों देशों की युवा पीढ़ी के बीच आपसी समझ को बढ़ाने, और चीन-रूस संबंधों के ज्यादा बड़े विकास को मजबूत करने के लिए चीन के साथ काम करने को तैयार है।
साथ ही दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने संयुक्त रूप से "चीन-रूस शिक्षा वर्ष" के लोगो का अनावरण किया।
ठीक उसी दिन की शाम को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संयुक्त रूप से पेइचिंग के जन वृहद भवन में आयोजित फोटो प्रदर्शनी देखने पहुंचे। इस प्रदर्शनी का शीर्षक "चीन और रूस के बीच पीढ़ियों से चली आ रही मित्रता का विकास करना और प्रमुख देशों के संबंधों का एक उदाहरण स्थापित करना" है।
इस के बाद राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग के जन वृहद भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक स्वागत भोज का आयोजन किया।