अमेरिका थाईवान मुद्दे को बेहद सावधानी से संभाले : थाईवान मामला कार्यालय

(CRI)09:06:01 2026-05-21

20 मई को, चीनी राज्य परिषद के थाइवान मामलों के कार्यालय ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रवक्ता चू फ़ेंगल्येन ने कहा कि थाइवान का मुद्दा चीन और अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों के बीच इस बैठक के ज़रूरी विषयों में से एक है। हमें उम्मीद है कि अमेरिकी पक्ष एक चीन सिद्धांत और तीन चीन-अमेरिका संयुक्त विज्ञप्तियों का पालन करेगा, और थाइवान के मुद्दे को बहुत सावधानी से संभालेगा। "थाइवान स्वतंत्रता" वाली अलगाववादी ताकतों को गलत संकेत न भेजें, और चीन-अमेरिका रिश्तों के स्थिर विकास को सुरक्षित रखने और थाइवान जलडमरुमध्य में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाएं।