हजार साल पुरानी ल्हासा की बार्खोर गलियों में सैलानियों का स्वागत

हजार साल पुरानी ल्हासा की बार्खोर गलियों में सैलानियों का स्वागत

चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में पर्यटन सेवाओं के निरंतर सुधार के साथ, हाल के दिनों में प्रदेश की राजधानी ल्हासा में पर्यटन आकर्षण में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ल्हासा के प्राचीन शहर का केंद्र मानी जाने वाली बार्खोर सड़क, हजार साल पुरानी ऐतिहासिक गलियों वाली एक प्राचीन सड़क है। इस प्राचीन नगरी में तिब्बती शैली की इमारतें और स्थानीय जीवन की झलक देखने को मिलती है, जहां गहन इतिहास और आधुनिक शैली का अद्भुत संगम स्पष्ट देखने को मिलता है। इसके अलावा, यह सड़क पर्यटकों के लिए तिब्बती संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर का अनुभव कराने वाली एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी जानी जाती है।