चीन की ली यान ने एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड
चीन के हेलोंगचीयांग प्रांतीय खेल ब्यूरो से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2026 एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप का समापन 17 मई को भारत के गांधीनगर में हुआ। प्रतियोगिता में हेलोंगचीयांग प्रान्त की खिलाड़ी ली यान ने महिला 86 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में चीन के लिए स्नैच, क्लीन एंड जर्क तथा कुल योग सहित तीनों वर्गो में स्वर्ण पदक हासिल किए। साथ ही उन्होंने 145 किलोग्राम भार उठाकर इस वर्ग का स्नैच विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
इस प्रतियोगिता में महिला 86 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में दक्षिण कोरिया की प्रमुख खिलाड़ी पार्क हुएजोंग सहित कई शीर्ष खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
ली यान ने घरेलू प्रतियोगिताओं में अपने स्थिर प्रदर्शन को जारी रखते हुए स्नैच में 135 किलोग्राम से शुरुआत की और आत्मविश्वास के साथ 140 किलोग्राम भी सफलतापूर्वक उठाया। इसके बाद उन्होंने 145 किलोग्राम उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 166, 171 और 178 किलोग्राम के तीनों प्रयास सफल किए और शीर्ष स्थान हासिल किया। अंततः कुल 323 किलोग्राम उठाकर उन्होंने तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतते हुए शानदार प्रदर्शन किया।