चीन का पेईतोऊ सैटेलाइट नेविगेशन उद्योग 13 खरब युआन पार

18 मई को, चीन सैटेलाइट नेविगेशन और पोजिशनिंग एसोसिएशन (CAGL) द्वारा “2026 चीन पेईतोऊ सैटेलाइट नेविगेशन उद्योग विकास श्वेतपत्र” जारी किया, जिसके अनुसार, वर्ष 2025 में चीन की पेईतोऊ सैटेलाइट नेविगेशन और पोजिशनिंग उद्योग का कुल उत्पादन मूल्य 13.323 खरब युआन तक पहुँच गया। इसमें, पेईतोऊ सैटेलाइट नेविगेशन और पोजिशनिंग उद्योग की आधारभूत शाखा, यानी सैटेलाइट नेविगेशन उद्योग (पेईतोऊ उद्योग) का उत्पादन मूल्य 6.29 खरब युआन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह उद्योग अपनी ठोस विकास शक्ति और विशाल वृद्धि संभावनाओं को प्रदर्शित करता है।

चीन सैटेलाइट नेविगेशन और पोजिशनिंग एसोसिएशन द्वारा लगातार 14 वर्षों तक “चीन सैटेलाइट नेविगेशन और पोजिशन सर्विस उद्योग विकास श्वेतपत्र” प्रकाशित किया गया, लेकिन यह पहली बार है जब शोध क्षेत्र को “पेईतोऊ सैटेलाइट नेविगेशन और पोजिशनिंग” के रूप में विस्तारित किया गया। श्वेतपत्र में यह उल्लेख किया गया है कि पेईतोऊ सैटेलाइट नेविगेशन प्रणाली के केंद्र के रूप में विकसित यह उद्योग, रिमोट सेंसिंग जियोइन्फॉर्मेशन, मोबाइल संचार, इनडोर पोजिशनिंग, इनर्शियल नेविगेशन, विज़ुअल नेविगेशन और जियोमैग्नेटिक नेविगेशन जैसी तकनीकों के गहन समन्वय पर आधारित है। इसके साथ यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पेईतोऊ सैटेलाइट नेविगेशन और पोजिशनिंग उद्योग अब अभूतपूर्व सुनहरे विकास काल में प्रवेश कर चुका है, जिसमे उद्योग का पैमाना लगातार बढ़ रहा है, नवाचारी अनुप्रयोग हर क्षेत्र में फैल रहे हैं, और उद्योग पारिस्थितिकी तंत्र लगातार परिपक्व हो रहा है।