छिंगहाई-शीत्सांग डीसी लाइन का विस्तार कार्य प्रभावी ढंग से जारी
वर्ष 2026 की पहली तिमाही में, ±400 किलोवोल्ट की छिंगहाई-शीत्सांग डीसी लाइन के दूसरे चरण का विस्तार कार्य प्रभावी ढंग से लगातार जारी रहा। इस दौरान, शीत्सांग में 143 करोड़ किलोवॉट-घंटा बिजली पहुँचाई गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक है। इस परियोजना के द्वारा, शीत्सांग में सर्दियों और वसंत के दौरान बिजली की आपूर्ति को मजबूती से सुनिश्चित किया गया। बता दे कि 28 सितंबर 2025 से इस परियोजना के विस्तारित चरण के परिचालन में आने के बाद से, पहली तिमाही के अंत तक शीत्सांग में कुल 212 करोड़ किलोवाट घंटे से अधिक बिजली पहुँचाई गई। इसके अलावा, शीत्सांग के अतिरिक्त जलविद्युत् को प्रदेश से बाहर भेजकर, अन्य क्षेत्रों को 39 करोड़ किलोवॉट-घंटा बिजली उपलब्ध कराई गई। इस प्रक्रिया द्वारा विद्युत ग्रहण क्षेत्रों में कोयले पर आधारित विद्युत उत्पादन को प्रभावी रूप से प्रतिस्थापित किया गया, जिससे क्षेत्रीय वायु गुणवत्ता सुधारने तथा हिमभूमि पठारी क्षेत्र के स्वच्छ पानी और नीले आकाश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
जानकारी के अनुसार, छिंगहाई-शीत्सांग डीसी लाइन के दूसरे चरण के विस्तार कार्य में पहली बार कन्वर्टर पैरालल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे शीत्सांग और छिंगहाई के बीच विद्युत संचार क्षमता 6 लाख किलोवाट से बढ़कर 12 लाख किलोवाट हो गई, यानी क्षमता में दोहरी वृद्धि दर्ज की गई। साथ ही, शीत्सांग से सालाना 210 करोड़ किलोवॉट-घंटा स्वच्छ ऊर्जा बाहरी क्षेत्रों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।