शीत्सांग में खोजे गए क्रोमाइट के नए भंडार की मात्रा 738,300 टन है
(CRI)13:38:59 2026-05-19
18 मई को चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार नवीनतम खनिज अन्वेषण परिणामों से पता चलता है कि शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में लुओबुशा खनन क्षेत्र में 738,300 टन क्रोमाइट संसाधन जोड़े गए हैं| जिससे खदान के गहरे और परिधीय भागों में खनिज अन्वेषण में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।
बताया जाता है कि शीत्सांग के शाननान क्षेत्र की छुसोंग काउंटी में स्थित लुओबुशा क्रोमाइट भंडार, सिद्ध भंडार के लिहाज से चीन का सबसे बड़ा क्रोमाइट भंडार है। इसकी खोज 1960 के दशक में हुई थी।
क्रोमाइट खनन महत्वपूर्ण धातु क्रोमियम का एक प्रमुख स्रोत है। चीन क्रोमाइट के विश्व के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है, जो चीन में एक अत्यंत दुर्लभ खनिज है और इसे ढूंढना बहुत मुश्किल है।