वांग यी ने सेशेल्स के विदेश मंत्री के साथ वार्ता की

(CRI)13:24:30 2026-05-19

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 18 मई को पेइचिंग में सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फॉरे के साथ वार्ता की।

वांग यी ने कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के मार्गदर्शन में चीन-सेशेल्स सम्बंध का अच्छा विकास हुआ है। चीन सेशेल्स के साथ राजनयिक सम्बंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर द्विपक्षीय सम्बंध को निरंतर ऊँचाई पर पहुंचाने को तैयार है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा घोषित अफ्रीका के प्रति शून्य टैरिफ नीति के पूर्ण कार्यांवयन के अवसर पर सेशेल्स समेत अफ्रीकी देशों को अधिकतर विकास के मौके प्रदान करने को तैयार है।

बैरी फॉरे ने कहा कि सेशेल्स एक चीन नीति पर कायम रहना दोहराता है।