अलौकिक सौंदर्य: टेम्पल ऑफ हेवन को जानें
टेम्पल ऑफ हेवन (स्वर्ग मंदिर) 1420 में स्थापित किया था। यह वह स्थान है जहाँ मिंग और छिंग राजवंशों के दौरान शाही परिवार "स्वर्ग की पूजा" और "अच्छी फसल के लिए प्रार्थना" के अनुष्ठान आयोजित करते थे। यह दुनिया में मौजूद सबसे बड़ा और सबसे पूरी तरह से सुरक्षित प्राचीन काल का शाही पूजा स्थल परिसर है।
1918 में, टेम्पल ऑफ हेवन को एक पार्क के रूप पर बदल दिया गया और जनता के लिए खोल दिया गया। वर्तमान में, टेम्पल ऑफ हेवन पेइचिंग की केंद्रीय धुरी पर सब से प्रतिनिधि विश्व सांस्कृतिक अवशेषों में से एक है।
पिछले कुछ दशकों में, चीन का सांस्कृतिक आत्मविश्वास लगातार मजबूत हुआ है और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का दायरा भी निरंतर विस्तृत हुआ है। टेंपल ऑफ हेवन अनगिनत ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है, और यह चीनी व विदेशी पर्यटकों के बीच घूमने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए एक बेहद लोकप्रिय स्थान बन गया है।
