एपेक के वरिष्ठ अधिकारियों की दूसरी बैठक शांगहाई में उद्घाटित होगी

(CRI)10:29:06 2026-05-18

एशिया और प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों की दूसरी बैठक 18 मई को शांगहाई में उद्घाटित होगी, जो एपेक के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए उपलब्धियां तैयार करने का मुख्य माध्यम है।

18 से 19 मई तक चलने वाली इस बैठक से पहले एपेक की विभिन्न समितियों और कार्य दलों ने 11 से 17 मई तक करीब 40 बैठकें कीं, जो व्यापार, निवेश, आर्थिक व तकनीकी सहयोग, महिला, दूर संचार, खाद्य सुरक्षा आदि क्षेत्रों से जुड़ी थीं।