"उत्तरी अन्न भंडार" वाले क्षेत्र में रोपाई कार्य जोरों पर

12 मई को हेलोंगचियांग प्रांत के चियामुस शहर के तांगयुआन काउंटी स्थित चिश्यांग कस्बे में किसान धान रोपाई कार्य करते हुए।

हाल के दिनों में चीन के हेलोंगचियांग प्रांत में दक्षिण से उत्तर की ओर धान रोपाई का “स्वर्णिम मौसम” शुरू हो गया है। इस दौरान, सानचियांग मैदानी क्षेत्र से लेकर सोंगनन नदी क्षेत्र के मुख्य भाग तक फैली विशाल काली धरती पर कृषि कार्य जोरों पर है। उपजाऊ काली मिट्टी वाले इस विशाल कृषि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धान, सोयाबीन और मक्का उत्पादन के कारण इसे चीन का “उत्तरी अन्न भंडार” भी कहा जाता है। बीते कुछ समय से कृषि कार्यों के चलते खेतों में पानी लहराता दिखाई दिया और मशीनों की आवाजाही तेज हो गई, जिससे पूरे इलाके में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच धान रोपाई अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है।