चीन में सेवा क्षेत्र के निर्यात में 11.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी


औद्योगिक केंद्र में विमानों की मरम्मत की जा रहा है। (जन-दैनिक)

वर्ष 2026 की पहली तिमाही में चीन का सेवा निर्यात 70,452 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11.2 प्रतिशत अधिक है। चीन के बड़े एआई मॉडलों की वैश्विक डाउनलोड संख्या और उपयोग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। वहीं, हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में दुनिया भर से आने वाले विमानों और ऑटोमोबाइल इंजनों की मरम्मत जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, शांगहाई की एआई क्लीनिक सेवा अब सऊदी अरब तक विस्तार कर चुकी है। इन सभी तथ्यों से स्पष्ट होता है कि “चीन सेवा” का वैश्विक विस्तार लगातार तेज हो रहा है और यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान बनकर उभर रही है।

इंजीनियरिंग क्षमता और मॉडल संरचना जैसे क्षेत्रों में नजर डालें तो चीन के बड़े एआई मॉडल वैश्विक अग्रणी मॉडलों के साथ अंतर तेजी से कम कर रहे हैं। हाल ही में, AI प्रोग्रामिंग क्षमता पर आधारित विश्व प्रसिद्ध रैंकिंग “कोड एरीना”(Code Arena) की ताजा सूची में अलीबाबा के बड़े भाषा मॉडल Qwen 3.6—Plus ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस मॉडल ने OpenAI और Google जैसी कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया। इस विषय पर चीन विज्ञान अकादमी के शिक्षाविद वांग हुआयमिन का कहना है कि चीन अब अंतरराष्ट्रीय ओपन सोर्स समुदाय में केवल भागीदारी करने वाला देश नहीं रहा, बल्कि नेतृत्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

"सीमाई प्रवेश पर उदार नीति" वाली बांडेड नीति के सहारे, हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह द्वारा विमान निर्माताओं की भागीदारी से "विदेशी विमानन सामग्री सुपरमार्केट" तैयार किया गया है। इसके तहत 2200 से अधिक प्रकार और करीब 18 हजार विमान उपभोग पुर्जों को पहले से ही स्थानीय बांडेड गोदामों में रखा गया है। संबंधित अधिकारियों के अनुसार, पहले विमानन पुर्जों की आपूर्ति में दो से तीन महीने तक का समय लग जाता था, लेकिन अब यह अवधि घटकर एक सप्ताह से भी कम रह गई है। वहीं, सुरक्षा जमा से छूट और आयात शुल्क माफी जैसी नीतियों के कारण विदेशी एयरलाइनों की मरम्मत लागत में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी आई है। बता दे कि अब तक इस औद्योगिक केंद्र में 2800 से अधिक विमानों की मरम्मत की जा चुकी है, जबकि दुनिया भर की 50 से ज्यादा एयरलाइंस इसके साथ सहयोग कर रही हैं।