गेहूं गुणवत्ता प्रजनन में चीन के वैज्ञानिकों ने हासिल की बड़ी सफलता

अधिक उत्पादन और बेहतर गुणवत्ता के बीच संतुलन बनाए रखना गेहूं प्रजनन विज्ञान की प्रमुख चुनौतियों में शामिल है। हाल ही में चीन के वैज्ञानिकों ने देश की प्रतिनिधि उच्च गुणवत्ता एवं उच्च उत्पादन वाली गेहूं किस्म “चिमाई-44” को आधार सामग्री बनाकर संदर्भ स्तर का उच्च-सटीकता जीनोम सफलतापूर्वक तैयार किया है। शोधकर्ताओं द्वारा गेहूं के ग्लूटेन प्रोटीन जीन क्षेत्र की जटिल संरचना का पूर्ण विश्लेषण किया गया और यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रमुख जीनों का चयन तथा जीनों के बीच समन्वित प्रभाव ही गेहूं की प्रसंस्करण गुणवत्ता तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बता दे कि इस शोध से जुड़े निष्कर्ष हाल ही में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिका Nature Plants में ऑनलाइन प्रकाशित किए गए।