शीआन-शियेन हाईस्पीड रेल परियोजना के पूर्ण परीक्षण का औपचारिक शुभारंभ


12 मई को DJ-602 समग्र निरीक्षण ट्रेन शानशी प्रान्त के शान्यांग काउंटी क्षेत्र से गुजरते हुए। (ड्रोन से ली गई तस्वीर)

चीन रेलवे शीआन समूह कंपनी लिमिटेड के अनुसार, 12 मई को DJ-602 समग्र निरीक्षण ट्रेन शीआन पूर्व रेलवे स्टेशन से रवाना होकर छिनलिंग पर्वत श्रृंखलाओं को पार करते हुए हुबेई प्रान्त के शियेन पूर्व रेलवे स्टेशन तक सफलतापूर्वक पहुंची। इसके साथ ही शीआन-शियेन हाईस्पीड रेलखंड पर संपूर्ण लाइन का परीक्षण औपचारिक रूप से शुरू किया गया। इससे पूरी रेल लाइन के संयुक्त समायोजन एवं परीक्षण कार्य में महत्वपूर्ण चरणबद्ध प्रगति हासिल की गई है, जिसने आगामी परीक्षण संचालन और औपचारिक परिचालन के लिए मजबूत आधार तैयार किया गया।

इस संपूर्ण लाइन परीक्षण को हाईस्पीड रेल के औपचारिक संचालन से पहले की व्यापक “अंतिम परीक्षा” माना जाता है। इसके तहत, पहले से किए गए अलग-अलग परीक्षणों को एकीकृत कर पटरियों, विद्युत आपूर्ति, संपर्क नेटवर्क, सिग्नल और संचार प्रणाली समेत सभी व्यवस्थाओं का समग्र सत्यापन किया गया, ताकि सभी मानक उच्च गति रेल सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप सुनिश्चित किए जा सकें।


12 मई को DJ-602 समग्र निरीक्षण ट्रेन शीआन पूर्व स्टेशन से रवाना होते हुए। (ड्रोन से ली गई तस्वीर)

शीआन-शियेन हाईस्पीड रेल चीन के “आठ ऊर्ध्वाधर और आठ क्षैतिज” (चीन का उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम दिशाओं में फैला 16-मार्गीय हाईस्पीड रेल नेटवर्क) हाईस्पीड रेल नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस रेल लाइन का निर्धारित मार्ग शीआन, शांगलुओ और शियेन से होकर गुजरता है तथा यह पहले से संचालित वुहान–शियेन हाईस्पीड रेल से जुड़ता है। परियोजना पूरी होने के बाद शीआन से शियेन की यात्रा एक घंटे के भीतर पूरी की जा सकेगी, जबकि शीआन से वुहान तक पहुंचने में करीब ढाई घंटे लगेंगे। यह परियोजना छिनलिंग-ताबा पर्वतीय क्षेत्र में ग्रामीण पुनरुत्थान और मार्ग के किनारे आर्थिक-सामाजिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।