चीन का पहला आधुनिक ग्लेशियर विज्ञान प्रदर्शनी सभागार खुला


पर्यटक बायी ग्लेशियर विज्ञान सभागार का भ्रमण करते हैं।(जन-दैनिक ऑनलाइन)

चीन के छिंगहाई प्रान्त स्थित छिलियनशान राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत बायी ग्लेशियर विज्ञान सभागार का निर्माण पूर्ण हो गया और यह अब जनता के लिए खोल दिया गया है। यह चीन का पहला आधुनिक ग्लेशियर थीम वाला बड़ा विज्ञान प्रदर्शनी केंद्र है। इसके खुलने से चीन में ग्लेशियर विषयक पेशेवर विज्ञान केंद्र की कमी पूरी हुई है और यह वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रदर्शन और आदान-प्रदान का एक मंच प्रदान करता है। इसके माध्यम से जनता, विशेषकर युवा, ग्लेशियर इकोसिस्टम को समझने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को पहचानने का अवसर प्रदान किया गया।


बायी ग्लेशियर।(जन-दैनिक ऑनलाइन)

बायी ग्लेशियर चीन की दूसरी सबसे बड़ी अंतर्देशीय नदी, हेइह नदी का स्रोत है, जो की पश्चिमी क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण जल स्रोत और वैश्विक जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील पारिस्थितिकी संकेतक भी है। 1 अगस्त, 1958 को, चीनी विज्ञान अकादमी के नॉर्थवेस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ ईकोलॉजिकल रिसोर्सेज के प्रख्यात शिक्षाविद् शि याफांग के नेतृत्व में चीन की पहली उच्च पर्वतीय हिम और बर्फ़ उपयोग सर्वेक्षण टीम ने इस ग्लेशियर का पता लगाया और इसकी पहली बार वैज्ञानिक जांच की गयी।