अन्हुई के छाओहू में पहली बार पूर्वी श्वेत सारस ने घोंसला बनाकर चूजों को जन्म दिया

अन्हुई के छाओहू में पहली बार पूर्वी श्वेत सारस ने घोंसला बनाकर चूजों को जन्म दिया
एक जोड़ी पूर्वी श्वेत सारस ने 220 किलोवॉल्ट की विद्युत लाइन के टावर के ऊपर घोंसला बनाकर चूजों का पालन-पोषण शुरू किया। (जन-दैनिक अनलाइन)

"मई दिवस" की छुट्टियों से पहले, चीन के अन्हुई प्रांत के फेईतोंग काउंटी के शीबा संयुक्त तटबंध क्षेत्र में स्थित ह्वानछाओहू पारिस्थितिक आर्द्रभूमि में, एक जोड़ी पूर्वी श्वेत सारस ने 220 किलोवॉल्ट की विद्युत लाइन के टावर के ऊपर घोंसला बनाकर चूजों का पालन-पोषण शुरू किया। बता दे कि पूर्वी श्वेत सारस को वैश्विक संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल किया गया है, और यह मुख्य रूप से चीन के उत्तर-पूर्वी सानचियांग मैदानों में पाया जाता है, जबकि अन्हुई प्रांत केवल इसके शीतकालीन निवास स्थान के रूप में जाना जाता है।

पिछले कुछ वर्षों में, शीबा संयुक्त तटबंध क्षेत्र स्थित पारिस्थितिक आर्द्रभूमि में 2469.2 हेक्टेयर का पुनर्स्थापन क्षेत्र विकसित किया गया है, जिसमें झीलें, दलदली भूमि और घास के मैदान जैसी विविध आर्द्रभूमि आवास उपलब्ध कराए गए हैं। यहां की समृद्ध मछली और झींगा संसाधन और वनस्पति समूह, पक्षियों के लिए आदर्श प्रजनन और निवास वातावरण प्रदान करते हैं। इसके अलावा, चीन के राष्ट्रीय ग्रिड नेटवर्क के हफ़ेई शाखा कार्यालय ने आर्द्रभूमि प्रबंधन इकाई के साथ मिलकर निगरानी प्रणाली स्थापित कर विद्युत लाइनों का निरीक्षण कड़ा किया और सुरक्षा उपकरण लगाकर दुर्लभ पक्षियों के संरक्षण में योगदान दिया।