चियांग्शी प्रान्त से जन-दैनिक ऑनलाइन 2026 “प्रगति की ओर बढ़ता चीन” सर्वेक्षण अभियान की शुरुआत

हर पीढ़ी का अपना लॉन्ग मार्च होता है और हर पीढ़ी की अपनी ज़िम्मेदारी होती है। 11 मार्च को जन-दैनिक ऑनलाइन 2026 “प्रगति की ओर बढ़ता चीन” सर्वक्षण अभियान की शुरुआत चीन के जियांग्शी प्रांत के यूदु शहर में हुआ।

90 से अधिक वर्षों के पहले, चीन के केंद्रीय लाल सेना ने जियांग्शी प्रांत में यूदु शहर से अपनी यात्रा शुरू कर महान “लॉन्ग मार्च” का पहला कदम उठाया। “15 वीं पंचवर्षीय योजना” की शुरुआत और “लॉन्ग मार्च” की विजय की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर, जन-दैनिक ऑनलाइन ने “नये युग में नया लॉन्ग मार्च” विषय के तहत 31 सर्वक्षण दलों गठित किए हैं, जो पूरे देश में जाकर साल भर शोध और साक्षात्कार के माध्यम से नए सफर पर चीन के विकास की कहानियाँ प्रस्तुत करेंगे, ताकि नए ऐतिहासिक दौर में निरंतर संघर्ष और “चीनी शैली के आधुनिकीकरण” को आगे बढ़ाने के नए उत्साह और नई उपलब्धियों को उजागर किया जा सके।

यूदु नदी के तट पर, केंद्रीय लाल सेना लॉन्ग मार्च प्रस्थान स्मारक गर्व से खड़ा है। उससे कुछ ही मीटर की दूरी पर, डोंगमेन घाट पर, रेड ड्रामा “विदाई” 1934 के अक्टूबर में केंद्रीय लाल सेना के इकट्ठा होने और प्रस्थान के दृश्यों को जीवंत करता है। यूदु सांस्कृतिक केंद्र के उप-निदेशक फांग युहुआ ने कहा, "इस नाटक के सभी कलाकार स्थानीय स्वयंसेवक हैं, और उनमें से कई लाल सेना के सैनिकों के वंशज हैं।" युडू के लोगों के लिए, 'लॉन्ग मार्च' की कहानियों को सुनाना और उनका मंचन करना, लॉन्ग मार्च की भावना को विरासत में आगे बढ़ाने का एक अनूठा तरीका है।