थ्येनचो-10 कार्गो अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक चीनी अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा

थ्येनचो-10 कार्गो अंतरिक्ष यान सोमवार दोपहर 1:11 बजे चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के थ्यानहे कोर मॉ्यूल के पिछले पोर्ट से सफलतापूर्वक जुड़ गया।(चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग की आधिकारिक वेबसाइट)
थ्येनचो-10 कार्गो अंतरिक्ष यान ने कक्षा में प्रवेश के बाद सभी निर्धारित प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी कर लीं और सोमवार दोपहर 1:11 बजे चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के थ्यानहे कोर मॉ्यूल के पिछले पोर्ट से सफलतापूर्वक जुड़ गया। डॉकिंग पूरी होने के बाद यान अब संयुक्त उड़ान चरण में प्रवेश करेगा।
चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, अगले चरण में शनचो-21 मिशन का अंतरिक्ष यात्री दल थ्येनचो-10 में प्रवेश करेगा और योजना के अनुसार कार्गो स्थानांतरण सहित अन्य संबंधित कार्यों को अंजाम देगा।
इससे पहले सोमवार सुबह 8:14 बजे चीन ने वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से थ्येनचो-10 कार्गो अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया था।