थ्येनचो-10 मालवाहक अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण

(CRI)10:30:14 2026-05-11


चीन ने 11 मई को सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से थ्येनचो-10 मालवाहक अंतरिक्ष यान को ले जाने वाले लांग मार्च-7 वाई-11 वाहक रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया।

चीन ने 11 मई को सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से थ्येनचो-10 मालवाहक अंतरिक्ष यान को ले जाने वाले लांग मार्च-7 वाई-11 वाहक रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया।

करीब 10 मिनट बाद थ्येनचो-10 रॉकेट से अलग हो गया और पूर्व निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया। उसके बाद अंतरिक्ष यान के सौर पैनल सफलतापूर्वक तैनात हो गए और प्रक्षेपण मिशन पूरी तरह से सफल रहा।

चीनी समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि थ्येनचो-10 कक्षा में मौजूद अंतरिक्ष स्टेशन के संयोजन से मिलेगा और उससे जुड़ जाएगा।

बताया जाता है कि थ्येनचो-10 में एक केबिन के बाहर अंतरिक्ष सूट और अंतरिक्ष यात्रियों के लिए कक्षा में रहने के दौरान उपयोग होने वाली वस्तुएं, प्रणोदक पदार्थ और प्रायोगिक उपकरण आदि सामग्री ले जाई गई थी।

यह मिशन चीन की समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना के अंतरिक्ष स्टेशन के अनुप्रयोग और विकास चरण में प्रवेश करने के बाद से पांचवां कार्गो पुनःपूर्ति मिशन है। इसके साथ ही यह समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना शुरू होने के बाद 39वीं प्रक्षेपण है और लांग मार्च श्रृंखला के वाहक रॉकेट व थ्येनचो मालवाहक अंतरिक्ष यान की क्रमशः 641वीं और 10वीं उड़ान है।