2026 विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स के लिए ऊर्जा हस्तांतरण कार्यक्रम शुरू
10 मई को, 2026 विश्व ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स गेम्स के लिए ऊर्जा हस्तांतरण कार्यक्रम चीन में शुरू किया गया। दक्षिण चीन के फुच्येन प्रांत के फुतिंग शहर में, जो सफेद चाय उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र माना जाता है, ह्यूमनॉइड रोबोटों ने मनुष्यों के साथ मिलकर पारंपरिक चाय प्रसंस्करण कार्यों में भाग लिया। इन कार्यों में चाय की पत्तियां चुनना, उनका परिवहन करना, धूप में सुखाना, कोयले पर भूनना, दबाना आदि प्रक्रियाएं शामिल थीं। इस दौरान डेटा संग्रह का कार्य भी किया गया, जिससे भविष्य में संबंधित प्रौद्योगिकियों के व्यावहारिक उपयोग की नींव मजबूत होगी।
ये ह्यूमनॉइड रोबोट हाल ही में ह्यूमनॉइड रोबोट हाफ मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि रोबोट थे। फ़ुतिंग शहर में उन्होंने एक सप्ताह का प्रशिक्षण लिया। इस आयोजन के माध्यम से चाय उद्योग में रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं। ह्यूमनॉइड रोबोट चाय उद्योग में श्रम की कमी को दूर करने और पारंपरिक शिल्प कौशल की डिजिटल विरासत को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण सफलता साबित हो सकते हैं।