केंद्रीय पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण संरक्षण निरीक्षण के तीसरे चरण का छठा दौर शुरू

चीन के पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण मंत्रालय से 7 मई को प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय समिति और राज्य परिषद की मंजूरी के बाद केंद्रीय पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण निरीक्षण के तीसरे दौर का छठा चरण पूरी तरह शुरू किया गया।

इस चरण के तहत, केंद्रीय पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण के कुल सात निरीक्षण दल गठित किए गए हैं, जो ल्याओनिंग, चिलिन, हेइलोंगचियांग, ग्वांगतोंग, ग्वांगशी, शीत्सांग, शिनच्यांग उत्पादन एवं निर्माण कोर सहित सात प्रांतों एवं क्षेत्रों में निरीक्षण कार्य का दायित्व सौंपा गया है तथा प्रत्येक निरीक्षण दल की तैनाती अवधि एक माह निर्धारित की गई है।

निरीक्षण दल स्थिरता के साथ प्रगति की कार्य नीति का पालन करते हुए जन-केंद्रित दृष्टिकोण, समग्र विकास अवधारणा तथा समस्या-आधारित कार्यशैली को अपनाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे।

साथ ही, कानूनसम्मत, वैज्ञानिक और सटीक निरीक्षण प्रक्रिया के तहत प्रमुख मुद्दों पर सख्ती से कार्रवाई करने पर विशेष ध्यान देने व प्रभावी ढंग से निरीक्षण कार्य आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण अवधि के दौरान प्रत्येक निरीक्षण दल द्वारा अलग-अलग संपर्क दूरभाष और डाक पते जारी किए जाएंगे, जिनके माध्यम से पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण से संबंधित शिकायतें और सूचनाएं स्वीकार की जाएंगी।