चीन-अमेरिका व्यापारिक वार्ता के बारे में जानकारी
(CRI)10:32:27 2026-05-11
चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 10 मई को चीन-अमेरिका व्यापारिक वार्ता के बारे में संवाददाता के सवाल का जवाब दिया।
संवाददाता ने पूछा कि सूचना के अनुसार चीन और अमेरिका जल्द ही अगले चरण की व्यापारिक वार्ता करेंगे। क्या वाणिज्य मंत्रालय के पास कोई ताजा जानकारी है?
प्रवक्ता ने कहा कि चीन और अमेरिका की सहमति के अनुसार चीनी उप प्रधानमंत्री ह लीफंग 12 और 13 मई को दक्षिण कोरिया जाकर अमेरिका के साथ व्यापारिक वार्ता करेंगे। दोनों पक्ष शीर्ष नेताओं के बीच बुसान में हुई बैठक और कई फोन वार्ता में मिली सहमति के अनुसार एक दूसरे के दिलचस्पी वाले आर्थिक व व्यापारिक मुद्दों पर वार्ता करेंगे।