वांग यी ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को देश की राजधानी पेइचिंग में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
इसके अवसर पर वांग यी ने कहा कि चीन बांग्लादेश के साथ पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने, राजनीतिक विश्वास बढ़ाने और व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि चीन बांग्लादेश के राष्ट्रीय विकास की यात्रा में उसका सबसे विश्वसनीय साझेदार बना रहेगा। दोनों देश बहुपक्षीय संस्थानों और क्षेत्रीय सहयोग ढांचों में मिलकर विश्व एवं क्षेत्रीय शांति एवं विकास में योगदान देंगे।
वहीं, खलीलुर रहमान ने कहा कि चीन हमेशा बांग्लादेश का विश्वसनीय, अपरिहार्य मित्र एवं साझेदार रहा है। बांग्लादेश की नई सरकार चीन के साथ संबंधों को अत्यधिक महत्व देती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश थाईवान मुद्दे पर चीन के साथ दृढ़ता से खड़ा है। रहमान ने चीन की दीर्घकालिक सहायता और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की इच्छा जताई।