पहली तिमाही में चीन के मशीनरी उद्योग में स्थिर वृद्धि जारी
चीनी मशीनरी उद्योग संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली तिमाही में मशीनरी उद्योग के प्रमुख पाँच बड़े उप-क्षेत्रों का वर्धित मूल्य वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि के साथ बना रहा। इनमें सामान्य उपकरण निर्माण उद्योग में 7.8 प्रतिशत, विशेष उपकरण निर्माण उद्योग में 7.7 प्रतिशत, ऑटोमोबाइल निर्माण उद्योग में 5.1 प्रतिशत, विद्युत मशीनरी एवं उपकरण निर्माण उद्योग में 7.3 प्रतिशत तथा उपकरण एवं मीटर निर्माण उद्योग में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
आंकड़ों पर नज़र डालें तो स्थिर पूंजी निवेश के क्षेत्र में सामान्य उपकरण निर्माण उद्योग में 12.5 प्रतिशत तथा ऑटोमोबाइल निर्माण उद्योग में 4.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि, मशीनरी उद्योग के प्रमुख उत्पादों में औद्योगिक रोबोटों का कुल उत्पादन 2.38 लाख सेट रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष 33.2 प्रतिशत की वृधि दर्शाती है। वहीं, जनरेटर सेटों का कुल उत्पादन 8.409 करोड़ किलोवाट रहा, जिसमें 15.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।