तंज़ानियाई युवा ने गुलांग्यू में “चीनी बनने” का अनुभव किया

वैश्विक लघु वीडियो प्लेटफॉर्मों पर “चीनी बनने” का चलन लगातार लोकप्रिय हो रहा है। हाल ही में तंज़ानिया के एक युवा, एरिस, ने चीन के फुचियन प्रान्त के शियामन शहर स्थित गुलांग्यू द्वीप पहुंचे, जहां उन्होंने चीन के जीवन को करीब से अनुभव करने की एक सांस्कृतिक यात्रा शुरू की।

“समुद्र पर उद्यान” के रूप में प्रसिद्ध, इस द्वीप पर उन्होंने चीनी और विदेशी स्थापत्य शैलियों के संगम वाले ऐतिहासिक भवनों के बीच भ्रमण किया और सदियों की स्मृतियों को संजोए गलियों का अन्वेषण किया। उन्होंने मिनन क्षेत्र के पारंपरिक आवासों में प्रवेश कर “कोंग्फू चाय” बनाने की कला सीखी, वहीं समुद्र तट पर बैठकर लहरों की ध्वनि और संगीत के सुरों के अद्वितीय संगम को भी महसूस किया। इस प्रकार, गुलांग्यू की गलिओं से लेकर चाय के हर स्वाद तक, उन्होंने एक आम चीनी नागरिक के जीवंत और वास्तविक दैनिक जीवन का अनुभव किया।

विश्व सांस्कृतिक धरोहर स्थल के रूप में गुलांग्यू द्वीप स्थापत्य कला, लोक संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय समन्वय प्रस्तुत करता है, जो पूर्व और पश्चिमी संस्कृतियों के सह-अस्तित्व की विशेष पहचान को दर्शाता है। आज, यह “पियानो द्वीप” अपने खुले और समावेशी सांस्कृतिक वातावरण के साथ देश-विदेश के पर्यटकों के लिए चीन को समझने और महसूस करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है।