समुद्र तट पर एशिया का महाकुंभ: सान्या में एशियन बीच गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ आज

चित्र शिन्हुआ समाचार एचेंसी से है।
दक्षिण चीन के सुरम्य तटीय शहर सान्या में आयोजित होने जा रहे 6th Asian Beach Games 2026 का भव्य शुभारंभ केवल एक खेल आयोजन की शुरुआत नहीं, बल्कि एशिया की सांस्कृतिक विविधता, खेल भावना और क्षेत्रीय सहयोग का उत्सव है।
शुभारंभ समारोह को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें आधुनिक तकनीक और पारंपरिक चीनी सांस्कृतिक तत्वों का अद्भुत मेल देखने को मिले। सान्या की प्रसिद्ध खाड़ी के किनारे, समुद्र की लहरों और रोशनी के शानदार संयोजन के बीच आयोजित यह समारोह दर्शकों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा।

चित्र शिन्हुआ समाचार एचेंसी से है।
रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत, नृत्य और डिजिटल लाइट शो के माध्यम से एशिया की विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इस आयोजन में भाग लेने वाले देशों की झलक भी आकर्षक परेड के जरिए देखने को मिलेगी, जो “एक एशिया– एक भावना” का संदेश देगा।