चीन में डिजिटल पठन सामग्री की संख्या 7 करोड़ से अधिक

(CRI)13:54:23 2026-04-21

20 अप्रैल को चीन के च्यांगशी प्रांत के नानछांग में आयोजित 5वें राष्ट्रीय पठन सम्मेलन में "2025 चीन डिजिटल पठन रिपोर्ट" जारी की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक चीन में डिजिटल पठन सामग्री की कुल संख्या 7 करोड़ 5 लाख 59 हजार 2 सौ तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11.87% की वृद्धि दर्शाती है और सामग्री की निरंतर मजबूत आपूर्ति का संकेत देती है। अनुवादित पुस्तकों, विदेशी मूल कृतियों और ई-पुस्तकों सहित विदेशों में निर्यात की गई पुस्तकों की कुल संख्या 9 लाख 49 हजार 2 सौ तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.42% की वृद्धि है। 2025 में, चीन में डिजिटल पठन उपयोगकर्ताओं की संख्या 68 करोड़ 90 लाख तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.95% की वृद्धि है, और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच इसकी पैठ दर 61.24% है।