शीत्सांग में विशिष्ट कृषि तथा पशुपालन की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार
शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश अनाज उत्पादन को स्थिर रखने, पशुपालन को बढ़ावा देने तथा विशिष्ट क्षेत्रों को मजबूत करने की नीति पर अडिग रहते हुए, तकनीकी नवाचार के जरिए विशिष्ट कृषि और पशुपालन की गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कृषि और पशुपालन में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान निवेश में इज़ाफ़ा
शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा शहर के लिन्झ़ोउ काउंटी में स्थिति जौ जर्मप्लाज़्म संसाधन संरक्षण केंद्र में वैज्ञानिक स्थानीय किसानों के साथ मिलकर जौ की बुवाई की स्थिति का विस्तृत रूप से अभिलेखन कर रहे हैं।
"यहाँ जौ की 4,000 से अधिक किस्में विकसित की गई हैं, जो चीन के कुल स्टॉक का 60% से ज्यादा है," शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश कृषि-पशुपालन विज्ञान अकादमी के सह-प्रवर शोधकर्ता दावा दोनड्रुप ने कहा, "हम विभिन्न पर्यावरणीय परिस्थितियों में सूखे और बीमारियों से लड़ने वाली व ज्यादा पैदावार देने वाली किस्में तैयार कर रहे हैं।"
किसानों की पैदावार और कमाई बढ़ाने हेतु तकनीकी जानकारी का निरंतर प्रसार
जानकारी के अनुसार, शाननान शहर का कृषि प्रौद्योगिकी प्रसार केंद्र हर साल किसानों 1 लाख से ज्यादा पौधे तैयार कर किसानों तक पहुँचाता है और उनके घर जाकर ट्रेनिंग भी देता है। इसके साथ ही, 5000 से ज्यादा कृषि-पशुपालन वैज्ञानिक खेतों और फार्मों पर जाकर नई तकनीकों का प्रसार कर रहे हैं, जिससे 95% से अधिक इलाकों में इन तकनीकों का सही इस्तेमाल किया जा रहा है।
शीत्सांग ने अब "बेइदोउ"(Beidou) डिवाइस और छिड़काव करने वाले ड्रोन पर भी सब्सिडी देना शुरू कर दिया है। वर्ष 2025 में 46 जिलों के लगभग 13 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल के खेतों में ड्रोन से कीटनाशकों का छिड़काव किया गया। वर्ष 2026 की शुरुआत से, स्थानीय जरूरतों को देखते हुए, खेती, पशुपालन, फूड प्रोसेसिंग और पर्यावरण के अनुकूल खेती की 36 खास तकनीकों को चुना गया है ताकि उन्हें गांवों तक पहुँचाया जा सके।
प्रोसेसिंग की कमीयों को दूर कर खास उत्पादों को दिलाएं बेहतर दाम
2025 में, शीत्सांगने 20 क्षेत्रीय साझा ब्रांड विकसित किए। कृषि-पशुपालन उत्पादों का कुल उत्पादन मूल्य 9.68 अरब युआन तक पहुँच गया, जिसमें 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। अब तक 514 कृषि उत्पादों को "उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पाद ब्रांड" के रूप में प्रमाणित किया जा चुका है और 60 स्थानीय मानक जारी किए गए हैं।
"15वीं पंचवर्षीय योजना" के दौरान, शीत्सांग आधुनिक बीज उद्योग के विकास की योजना पर अनुसंधान को और तेज करेगी तथा बीज उद्योग के पुनरोद्धार को समग्र रूप से आगे बढ़ाएगी। इसमें विशेष रूप से जौ, याक, दुधारू गाय और घास की नस्लों को सुधारने के अभियान चलाए जाएंगे, ताकि पठारी इलाकों की विशिष्ट कृषि-पशुपालन उद्योग की नींव को और मजबूत किया जा सके।