चीन "परमाणु हथियारों के अप्रसार पर संधि" की समीक्षा सम्मेलन में रचनात्मक रूप से भाग लेगा

"परमाणु हथियारों के अप्रसार पर संधि" (NPT) का 11वां समीक्षा सम्मेलन 27 अप्रैल से 22 मई तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित होगा। 17 अप्रैल को चीन ने "परमाणु हथियारों के अप्रसार पर संधि" की 11वें समीक्षा सम्मेलन के लिए अपनी अनुपालन राष्ट्रीय रिपोर्ट प्रस्तुत की।
20 अप्रैल को, चीन की राजधानी पेइचिंग में चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने कहा कि चीन एनपीटी समीक्षा सम्मेलन में रचनात्मक रूप से भाग लेगा और विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर, अंतरराष्ट्रीय परमाणु अप्रसार प्रणाली के अधिकार और प्रभावशीलता की संयुक्त रूप से रक्षा करेगा, ताकि विश्व शांति बनायी रखी जा सके और वैश्विक रणनीतिक स्थिरता को बढ़ावा दिया जा सके।
रिपोर्ट की संबंधित स्थिति को परिचय देते हुए प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने कहा कि आपसी विश्वास बढ़ाने और समीक्षा सम्मेलन के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के उद्देश्य से चीन द्वारा उठाया गया यह नवीनतम स्वैच्छिक और पारदर्शी कदम है। रिपोर्ट में चीन की अत्यंत उत्तरदायी, सुसंगत और पारदर्शी परमाणु नीति को दोहराया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि चीन आत्मरक्षा परमाणु रणनीति का पालन करता है, परमाणु हथियारों के पूर्व प्रयोग न करने की नीति को कायम रखता है, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक न्यूनतम स्तर पर ही अपने परमाणु बल को बनाए रखता है और परमाणु हथियारों की होड़ में भाग नहीं लेता है, जिससे विश्व में स्थिरता और निश्चितता का संचार होता है।