हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने वांग यी से मुलाकात की

(CRI)15:01:21 2026-02-12

स्थानीय समयानुसार 11 फरवरी को, हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने बुडापेस्ट में सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

वांग यी ने ओर्बन को चीनी नेताओं की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। वांग यी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्थिति जटिल और अस्थिर होने के बावजूद, चीन और हंगरी के बीच मित्रता और सहयोग अपरिवर्तित हैं। दोनों देशों के नेताओं ने आपसी विश्वास और मित्रता की एक ठोस नींव स्थापित की है, जो चीन-हंगरी संबंधों के स्वस्थ विकास के लिए एक रणनीतिक गारंटी प्रदान करती है।

ओर्बन ने वांग यी से चीनी नेताओं को उनकी हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया और कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग की 2024 में हंगरी की ऐतिहासिक यात्रा ने हंगरी और चीन के बीच पारंपरिक मित्रता को मजबूत किया और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा किया। हंगरी एक-चीन नीति का दृढ़तापूर्वक पालन करता है और चीन के साथ चौतरफा सहयोग को और गहरा करने के लिए तत्पर है।

ठीक उसी दिन में वांग यी ने बुडापेस्ट में हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जर्टो से बातचीत की। वांग यी ने कहा कि चीन और हंगरी के बीच पारंपरिक मित्रता रही है। दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में, दोनों पक्षों ने आपसी सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों का पालन करते हुए एक नए युग के लिए व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित की है, जो नए प्रकार के अंतरराष्ट्रीय संबंधों का एक आदर्श बन गई है।

वार्ता के बाद वांग यी और सिज्जर्टो ने संयुक्त रूप से बुडापेस्ट में पत्रकारों से मुलाकात की। भविष्य को देखते हुए, वांग यी ने प्रस्ताव दिया कि दोनों पक्षों को "पांच साझा लक्ष्यों" को प्राप्त करना जारी रखना चाहिए: आइए मिलकर आपसी विश्वास की नींव को मजबूत करें। आइए मिलकर पारस्परिक लाभप्रद सहयोग को गहरा करें। आइए मिलकर लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा दें। आइए मिलकर चीन-यूरोप संबंधों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा दें। आइए मिलकर वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार को बढ़ावा दें।