वसंत उत्सव (चीनी नववर्ष) में उत्साह और स्वाद का आनंद
नमस्ते दोस्तों! मैं खाने-पीने की शौकीन Kuku हूँ। चीनी पारंपरिक त्योहारों के व्यंजनों की बड़ी चुनौती में आज पेश है सबसे खास अवसर — वसंत उत्सव (चीनी नववर्ष)। सिर्फ 1 मिनट में खोलिए पारिवारिक मिलन से सजे वसंत उत्सव की अनोखी रस्मों और स्वादों का राज़।
चीनी पारंपरिक पंचांग के अनुसार, चीनी चंद्र नववर्ष का पहला दिन, अर्थात् प्रथम चंद्र मास की पहली तिथि ही वसंत उत्सव होता है और यही नए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। इस अवधि में, वसंत उत्सव से पूर्व और पश्चात लोग पुराने वर्ष को विदा कर नववर्ष का स्वागत करते हैं, शुभ एवं मंगल की कामना करते हैं तथा पारिवारिक एकता और सामंजस्य के भाव के साथ विभिन्न आयोजन संपन्न करते हैं, और इस तरह चीनी राष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस संपूर्ण प्रक्रिया को प्रचलित भाषा में “नया साल मनाना” भी कहा जाता है।
“वसंत उत्सव” की उत्पत्ति प्राचीन काल में वर्ष के प्रारंभ में की जाने वाली वर्ष-पूजा और वर्ष-प्रार्थना से हुई थी। प्राचीन लोग कृषि समय के अनुसार वर्ष के अंत और नए वर्ष की शुरुआत में स्वर्ग, पृथ्वी और पूर्वजों की पूजा करते थे तथा आने वाले वर्ष में सुख-शांति, सफलता और सौभाग्य की कामना करते थे। बाद में इसमें “नियान दैत्य” की कथा जुड़ गई, और धीरे-धीरे लाल सजावट लगाना, बुरी आत्माओं से रक्षा करना और संध्या तक जागरण कर शुभकामना करना जैसी परंपराएँ विकसित हुईं। यह प्रथा हजारों वर्षों से चली आ रही है और अंततः चीन का सबसे प्रिय और मूल्यवान पारंपरिक पर्व बन गई।
नया साल मनाने की रस्म की शुरुआत होती है एक पारिवारिक मिलन-भोज से। भले ही चीन के उत्तरी और दक्षिणी भाग के रीति-रिवाज अलग हों, लेकिन मिलन-भोज का मूल हमेशा वही है: प्रत्येक व्यंजन में समाहित रहती है शुभकामना और मंगल की प्रतीकता; उत्तर में मुख्य पकवान के रूप में प्रस्तुत होते हैं डम्पलिंग्स, तो वही दक्षिण में परोसा जाता है सूखा मांस, इसके अलावा प्रत्येक गृह में अनिवार्य रूप से मछली का सेवन होता है, जिसका सूक्ष्मार्थ है “वर्षानुवर्ष समृद्धि और वृद्धिदायक फल”। हर व्यंजन में मिलन की मिठास और नए साल की आकांक्षाएँ झलकती हैं। खाने के अलावा, वसंत उत्सव की अन्य परंपराएँ भी शामिल हैं: जैसे सुप्रसिद्ध लाल जोड़ी पंक्तियाँ चिपकाना, लाल लालटेन टांगना, संध्या तक जागरण करना, नवजात पीढ़ी द्वारा बड़ों को नववर्ष की शुभकामना देना और लाल लिफ़ाफ़ा लेना, तथा मेला घूमना और पारंपरिक अमूर्त सांस्कृतिक कला का आनंद लेना। ये सब चीनियों की DNA में उत्कीर्ण वसंत उत्सव की रस्में हैं।
आजकल वसंत उत्सव मनाने के तरीके और अधिक आधुनिक और विविध हो गए हैं, जिससे नए साल की रौनक और भी आकर्षक बन गई है: युवा अपने परिवार के साथ यात्रा कर नए साल का जश्न मनाते हैं, कुछ “उल्टी यात्रा” कर ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जाते हैं ताकि स्थानीय परंपरागत नववर्ष का स्वाद और असली त्योहार की हलचल का अनुभव कर सकें; मेले अब केवल घूम-घूमकर खाने-पीने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पारंपरिक अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर और VR इंटरैक्टिव अनुभव इस साल मुख्य आकर्षण बने हुए हैं, जिससे मनोरंजन और संस्कृति दोनों एकसाथ अनुभव किए जा सकते हैं; वहीं नववर्ष की पारिवारिक रात्रिभोज भी नए रूपों में पेश हो रही है, जैसे होटल पैकेज और निजी शेफ का घर पर खाना बनाना अब उपलब्ध हैं, जिससे परिवार के सदस्यों को रसोई की थकान से मुक्ति मिलती है।
2006 में जब वसंत उत्सव को पहले बैच में राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल किया गया, तब से यह “चीनी नववर्ष का स्वाद” देश की सीमाओं से बाहर भी फैलने लगा है। कई विदेशी मित्र विशेष रूप से चीन आते हैं, केवल स्थानीय नववर्ष की परंपराओं का गहन और प्रत्यक्ष अनुभव लेने के लिए, और इसी तरह चीनी वसंत उत्सव धीरे-धीरे वैश्विक सांस्कृतिक महोत्सव बनता जा रहा है।
सिंगापुर, मलेशिया और अन्य देशों में वसंत उत्सव की छुट्टियां भी कानूनी रूप से निर्धारित सार्वजनिक छुट्टियों में से एक है। उस दिन वहां की सड़कें लाल लालटेन और सजावट से सजी रहती हैं; अमेरिका के न्यूयॉर्क में नववर्ष का फ्लोट परेड अत्यंत धूमधाम से मनाया जाता है; ब्रिटेन के लंदन में चाइनाटाउन लाल लालटेन से भरा रहता है; यहां तक कि कई विदेशी स्कूलों में वसंत उत्सव पर सांस्कृतिक कक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जहां बच्चों को “फु” (चीनी भाषा में “फु” (福) शब्द को शुभता, सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है) लिखना और खिड़कियों पर कागज़ की कतरन बनाना सिखाया जाता है, ताकि वे चीनी नववर्ष का आकर्षण और सांस्कृतिक आनंद महसूस कर सकें।
वसंत उत्सव की इस रात, परिवार संग मिलन-भोज और उल्लास के बीच, नववर्ष की खुशबू पूरी दुनिया में फैल रही है। आप सभी को अश्व नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ, सफलता आपके कदम चूमे, भविष्य का मार्ग सरल और निर्बाध हो, और आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हों, और पूरा परिवार स्वस्थ, सुखी और खुशियों से परिपूर्ण रहे!
