शी चिनफिंग ने पेइचिंग में वैज्ञानिक एवं तकनीकी नवाचार कार्य का निरीक्षण किया
(CRI)08:47:45 2026-02-10

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार सुबह राजधानी पेइचिंग के यिच्वांग स्थित राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी नवाचार पार्क का दौरा किया। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग सम्बंधी नवाचारों और अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र के रूप में पेइचिंग के तेजी से निर्माण की प्रगति को समझा, प्रतिनिधि वैज्ञानिक एवं तकनीकी नवाचार उपलब्धियों का अवलोकन किया, और शोधकर्ताओं तथा तकनीकी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ सौहार्दपूर्ण आदान-प्रदान किया।



