परमाणु हथियारों पर अमेरिकी पाबंदियों के बने रहने पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया
(CRI)08:57:29 2026-02-04
3 फरवरी को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकार ने सवाल पूछा कि ऐसी खबरें हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप परमाणु हथियारों पर लगी पाबंदियों को बनाए रखना चाहते हैं और चीन को हथियार नियंत्रण वार्ता में शामिल करना चाहते हैं। इस पर चीन की क्या प्रतिक्रिया है?
चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन, अमेरिका और रूस के बीच त्रिपक्षीय परमाणु हथियार नियंत्रण वार्ता पर चीन का रुख स्पष्ट है। चीन और अमेरिका की परमाणु शक्तियाँ बिल्कुल भी एक समान स्तर पर नहीं हैं। इस स्तर पर चीन से परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता में शामिल होने की मांग करना न तो उचित है और न ही तर्कसंगत।