शीत्सांग: 2025 में निजी उद्यमों का आयात-निर्यात मूल्य कुल विदेशी व्यापार का 80 प्रतिशत से अधिक


चित्र VCG से है

26 जनवरी को ल्हासा सीमा-शुल्क के कार्य सम्मेलन में मिली जानकारी के मुताबिक, पूरे 2025 में शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के निजी उद्यमों का वार्षिक आयात-निर्यात मूल्य 726.8 करोड़ युआन पहुँच गया, जो शीत्सांग के विदेशी व्यापार के 85.7 प्रतिशत रहा। हाल के कुछ वर्षों में, शीत्सांग के निजी उद्यम लगातार विकसित और सशक्त हो रहे हैं तथा शीत्सांग के विदेशी व्यापार में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 2025 में शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में माल व्यापार का कुल आयात-निर्यात मूल्य 8.479 अरब युआन रहा, जिससे“चौदहवीं पंचवर्षीय योजना”में निर्धारित 6 अरब युआन”के विदेशी व्यापार लक्ष्य को पूरा किया गया। इसके अलावा, शीत्सांग के विदेशी व्यापार की गुणवत्ता और संरचना में भी निरंतर सुधार किया जा रहा है। वर्ष 2025 में, विशेष रूप से उच्च गुणवत्ता वाली शुद्ध ऊनी सूत, अंगूरी मदिरा और तिब्बती धूप जैसे उत्पादों के निर्यात में साल-दर-साल क्रमशः 80 गुना, 17 गुना और 2 गुना की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा, लिंची के तिब्बती सुगंधित सूअर-मांस एवं शाननान अंगूरी मदिरा जैसे वस्तुएँ पहली बार निर्यात की गयी और अली क्षेत्र के प्राकृतिक पेयजल सफलतापूर्वक दक्षिण एशियाई बाज़ार में प्रवेश किया।

शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में बाहरी खुलेपन और अधिक विस्तृत होने के साथ, वर्ष 2025 में शीत्सांग के साथ 155 देशों और क्षेत्रों ने आयात-निर्यात व्यापार किया है। ये विदेशी व्यापार विकसित होने के पीछे शीत्सांग का विदेशी व्यापार हेतु बहुआयामी परिवहन प्रणाली और अधिक सुगम और प्रभावी होता जा रहा है। अप्रैल 2025 में, शीत्सांग के पहला हवाई सीमा-शुल्क अंतरराष्ट्रीय कार्गो टर्मिनल आधिकारिक रूप से उपयोग में आया, जिससे पूरे वर्ष के हवाई परिवहन के माध्यम से आयात-निर्यात का कुल माल मूल्य 44 करोड़ युआन पहुँच गया। इसके अलावा, दक्षिण एशिया मालगाड़ी ने सड़क-रेल संयुक्त परिवहन मॉडल के आधार का लाभ उठाते हुए, चीन में उत्पादित नई ऊर्जा वाहनों को 10 दिनों में उत्पादन स्थल से नेपाल तक पहुँचाना संभव हो पाया।