शीआन-छोंगछिंग हाई-स्पीड रेलवे के आनखांग-छोंगछिंग खंड के तीसरे निर्माण पैकेज का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हुआ

शीआन-छोंगछिंग हाई-स्पीड रेलवे के आनखांग-छोंगछिंग खंड के तीसरे निर्माण पैकेज का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हुआ
10 नवंबर को सछ्वान प्रांत के ताचोऊ शहर के श्वानहान काउंटी में स्थित शीआन-छोंगछिंग हाई-स्पीड रेलवे के आनखांग-छोंगछिंग खंड के श्यांगयांग नंबर 1 सुरंग और श्यांगयांग नंबर 2 सुरंग को जोड़ता चूच्यायुआनत्स पुल का दृश्य।

10 नवंबर को, चाइना रेलवे के 20वें ब्यूरो ग्रुप द्वारा निर्मित शीआन-छोंगछिंग हाई-स्पीड रेलवे के आनखांग-छोंगछिंग खंड पर स्थित तुखौ सानताओहे पुल के दोनों हिस्सों को सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। इसके साथ ही, स्टेशन-पूर्व तीसरे निर्माण पैकेज का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हुआ, जिससे इस पूरी रेलवे लाइन का निर्धारित समय पर परिचालन शुरू करने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार हुआ। शीआन-छोंगछिंग हाई-स्पीड रेलवे के आनखांग-छोंगछिंग खंड के तीसरे निर्माण पैकेज की मुख्य लाइन की कुल लंबाई 29,996 मीटर है। इसके अंतर्गत 5 पुल और 6 सुरंगें बनाई जा रही हैं। इस पैकेज में पुलों और सुरंगों की कुल हिस्सेदारी 99.7 प्रतिशत है। यह पूरी शीआन-छोंगछिंग हाई-स्पीड रेलवे परियोजना के सबसे कठिन निर्माण खंडों में से एक है।

शीआन-छोंगछिंग हाई-स्पीड रेलवे चीन के राष्ट्रीय “आठ ऊर्ध्वाधर और आठ क्षैतिज” हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क के पेइचिंग-खुनमिंग कॉरिडोर और बाओथोउ (यिनछुआन)-हाईखोउ कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसकी मुख्य लाइन की कुल लंबाई लगभग 739 किलोमीटर है।