समुद्री पर्यावरण संरक्षण के लिए समुद्र में मछलियां छोड़ी गईं

समुद्री पर्यावरण संरक्षण के लिए समुद्र में मछलियां छोड़ी गईं
28 अक्टूबर को निंगपो में समुद्र में मछलियां छोड़ने के अभियान का दृश्य।

28 अक्टूबर को चाइना मिनरल रिसोर्सेज ग्रुप की चोउशान डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने पूर्वी चीन सागर मत्स्य अनुसंधान संस्थान और चच्यांग प्रांत के समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान के साथ मिलकर निंगपो शहर में मछलियों के प्रजनन और संरक्षण के लिए समुद्र में मछलियां छोड़ने का 43वां अभियान चलाया। इस दौरान पहचान चिह्नों वाले कुल 1.68 लाख छोटी मछलियाँ छोड़ी गईं। इनमें दाइछ्यू नस्ल की बड़ी पीली मछली, पीली क्रोकर मछली और ब्लैक सीब्रीम जैसी तीन प्रमुख प्रजातियां शामिल थीं। इस पहल का उद्देश्य समुद्री जलीय जीवों की जैव विविधता बढ़ाना और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करना है।