छोंगछिंग–वानचोउ हाई-स्पीड रेलवे का संयुक्त परीक्षण शुरू


20 अक्टूबर को निरीक्षण ट्रेन छोंगछिंग–वानचोउ हाई-स्पीड रेलवे लाइन पर दौड़ती हुई।

20 अक्टूबर को सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट पर निरीक्षण ट्रेन के छोंगछिंग (पूर्व) रेलवे स्टेशन से रवाना होने के साथ ही छोंगछिंग–वानचोउ हाई-स्पीड रेलवे का संयुक्त परीक्षण शुरू किया गया। इसके साथ ही परियोजना निर्माण स्वीकृति के महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है, जिससे पूरी रेल लाइन को जल्द यातायात के लिए खोलने का मजबूत आधार तैयार किया जायेगा।


20 अक्टूबर को छोंगछिंग (पूर्व) रेलवे स्टेशन पर खड़ी निरीक्षण ट्रेन की तस्वीर।

छोंगछिंग–वानचोउ हाई-स्पीड रेलवे चीन के “आठ ऊर्ध्वाधर और आठ क्षैतिज” हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के बाओथोउ (यिनछुआन)–हाईखोउ और पेइचिंग–खुनमिंग गलियारों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह यांग्त्सी नदी के किनारे बनने वाले हाई-स्पीड रेल गलियारे का भी एक महत्वपूर्ण पूरक है, जिसकी इसकी मुख्य लाइन करीब 254 किलोमीटर लंबी है और ट्रेनों की अधिकतम डिजाइन गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।