शनचेंन तैयार है! पूरा शहर APEC के स्वागत के लिए उत्साहित


शनचेंन में APEC सम्मलेन का माहौल दिन-ब-दिन और उत्साहपूर्ण होता जा रहा है।

18-19 नवंबर को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) की 33वीं अनौपचारिक उच्चस्तरीय नेताओं की बैठक शनचेंन में आयोजित होगी। यह तीसरी बार है जब चीन APEC की मेजबानी करेगा। । वर्तमान में, शनचेंन बुनियादी ढांचे की "हार्ड पावर", शहर के शासन के "सॉफ्ट पर्यावरण" , और जनता की भागीदारी के "मानवीय स्पर्श" में पूर्ण सुधार के साथ इस एशिया-प्रशांत सम्मेलन का स्वागत करने के लिए पूरी तैयारी में जुटा है।


शनचेंन में विदेशी भाषाओं में सार्वजनिक संकेतों और दिशा-निर्देशों के उपयोग को लगातार बेहतर और दुरुस्त किया जा रहा है।

सितंबर के शुरुआती दिनों तक, इस वर्ष शनचेंन हवाई अड्डे के प्रवेश-निकास सीमा चौकी से APEC सदस्य अर्थव्यवस्थाओं के आवाजाही करने वाले विदेशी यात्रियों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है, जो इतिहास में इस अवधि का एक नया रिकॉर्ड है। इसके अलावा, शनचेंन हवाई अड्डे से APEC के प्रमुख शहरों के लिए 30 से अधिक यात्री उड़ान मार्ग उपलब्ध हैं, और प्रति सप्ताह 700 से अधिक आने-जाने वाली उड़ानों का संचालन करने की योजना है।


हुआंगकांग पोर्ट की संयुक्त निरीक्षण इमारत का संचालन शुरू हुआ।

शनचेंन में आगमन के बाद यात्रियों के आव्रजन प्रक्रिया के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, शनचेंन हवाई अड्डे ने "अग्रिम सुरक्षा जांच" का परीक्षण शुरू किया है, जिससे व्यस्त समय के दौरान यात्रियों के प्रवेश का समय 45 मिनट से घटकर 15 मिनट से भी कम हो गया है। यात्रियों की आवाजाही वाले मार्गों पर चीनी, अंग्रेजी, जापानी और कोरियाई जैसी कई भाषाओं में लगभग 400 नए साइनबोर्ड जोड़े गए हैं। इसके अलावा, 100 मीटर लंबी तेल चित्रकला "मिरेकल" (Miracle) और मूल नृत्य नाटक "विंग चुन" (Wing Chun) की थीम पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है।