नानथोंग–निंगपो हाई-स्पीड रेलवे के निर्माण कार्य में प्रगति


19 अक्टूबर को ली गई तस्वीर में नानथोंग–निंगपो हाई-स्पीड रेलवे के हाइयान मेगा ब्रिज पर बॉक्स गर्डर स्थापित करने का दृश्य।

19 अक्टूबर को अंतिम बॉक्स गर्डर को हाइयान विशाल पुल के पिलर पर बने सपोर्ट पर सटीक रूप से स्थापित किया गया। इसके साथ ही चाइना रेलवे 7वें ग्रुप द्वारा निर्मित नानथोंग–निंगपो हाई-स्पीड रेलवे के स्टेशन-पूर्व 9वें खंड में 791 बॉक्स गर्डर स्थापित करने का काम सफलतापूर्वक पूरा किया गया। अब परियोजना में पुल के ऊपरी ढांचे और बैलेस्टलेस ट्रैक का निर्माण शुरू किया जायेगा, जिससे पूरी रेलवे लाइन को यातायात के लिए खोलने की नींव तैयार की जाएगी।

बता दें कि नानथोंग–निंगपो हाई-स्पीड रेलवे चीन के "आठ ऊर्ध्वाधर और आठ क्षैतिज" हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क के तटीय गलियारे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके निर्माण से यांग्त्सी नदी डेल्टा क्षेत्र में हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क और अधिक बेहतर होगा तथा इस क्षेत्र के उच्च गुणवत्ता वाले एकीकृत विकास को बढ़ावा मिलेगा।