प्रोद्योगिकी ढालट बैनर के हरित भविष्य को दे रही है नया आकार

भीतरी मंगोलिया के ओर्डोस शहर स्थित ढालट बैनर में, नीले सौर पैनलों की अंतहीन कतारें सूर्य की दिशा के साथ घूम रही हैं, जो मानो दौड़ने के लिए तैयार घोड़ों के झुंड जैसी प्रतीत होती हैं। इन सोलर पैनलों के नीचे, मरुस्थलीय वनस्पतियाँ लहलहा रही हैं और उड़ती रेत व हवा को रोक रही हैं। कभी रेत के तूफानों से घिरा रहने वाला यह बंजर मरुस्थल, आज नए ऊर्जा विकास, पारिस्थितिक सुधार और स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि को एक साथ साधने वाले विकास का एक नया रास्ता प्रस्तुत कर रहा है।