साने ताकाइची की थाईवान नीति चीन-जापान संबंधों में बड़ी बाधा
14 सितंबर को चीनी सहायक विदेश मंत्री ल्यू पिन ने चीन की यात्रा पर आए जापान-चीन मैत्री सांसद संघ के युवा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इसके अगले दिन यानी 15 सितंबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने पेइचिंग में आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि थाईवान के मुद्दे पर जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची की गलत कथनी और करनी चीन-जापान संबंधों के सामने मौजूदा गंभीर कठिनाइयों का सबसे बड़ा कारण है।
इस संबंध में प्रवक्ता ने कहा कि चीन इस बात पर जोर देता है कि जापान को चीन और जापान के बीच हुए चार राजनीतिक समझौतों की भावना का पालन करना चाहिए। साथ ही, जापान को इतिहास से सबक सीखना चाहिए और अपने एशियाई पड़ोसियों तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय का विश्वास हासिल करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
इसके साथ ही, क्वो च्याखुन ने कहा कि चीन को उम्मीद है कि जापान-चीन मैत्री सांसद संघ चीन के साथ मैत्री की अपनी परंपरा को कायम रखेगा और जिम्मेदारी की भावना दिखाएगा। उन्होंने कहा कि संघ को द्विपक्षीय संबंधों को सही दिशा में वापस लाने के लिए अनुकूल परिस्थितियां और बेहतर माहौल तैयार करने में योगदान देना चाहिए।