ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भागीदारी के बाद शी चिनफिंग पेइचिंग लौटे

(CRI)17:30:07 2026-09-13

स्थानीय समयानुसार 13 सितंबर की दोपहर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सफलतापूर्वक भाग लेने के बाद पेइचिंग लौट आए।

नई दिल्ली से रवाना होते समय वरिष्ठ भारतीय सरकारी अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग को विदाई दी।

वहीं, हवाई अड्डे की ओर जाते समय स्थानीय प्रवासी चीनी नागरिकों और चीन द्वारा वित्त पोषित उद्यमों के प्रतिनिधियों ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल समापन पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग को हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने चीन और भारत के राष्ट्रीय ध्वज भी लहराए।