पहले 8 महीनों में चीन की सीमा से आवागमन करने वाले लोगों की संख्या 49 करोड़ 90 लाख

(CRI)10:17:28 2026-09-11

10 सितंबर को पूर्वी चीन के च्यांगसु प्रांत के ल्येनयुनकांग में आयोजित वैश्विक सार्वजनिक सुरक्षा सहयोग मंच के आव्रजन प्रबंधन सहयोग उपमंच से मिली ख़बर के अनुसार इस साल के पहले 8 महीनो में चीन की सीमा जांच संस्थाओं ने सीमा से आवागमन करने वाले 49 करोड़ 90 लाख लोगों की जांच की, जो पिछले साल की समान अवधि से 8.7 प्रतिशत अधिक थी। इनमें मुख्य भूमि के 24 करोड़ 20 लाख नागरिक हैं, हांगकांग, मकाओ और थाईवान के 19 करोड़ 60 लाख नागरिक हैं और 6 करोड़ 12 लाख 87 हजार विदेशी नागरिक हैं, जो अलग-अलग तौर पर 10 प्रतिशत, 8.9 प्रतिशत और 19.5 प्रतिशत बढ़े।

उल्लेखनीय है कि आने वाले विदेशी नागरिकों में से 2 करोड़ 37 लाख 20 करोड़ लोगों ने वीजा मुक्त नीति के तहत सीमा के भीतर प्रवेश किया। यह अनुपात 77.6 प्रतिशत था, जो साल-दर-साल 26.8 प्रतिशत रहा। चीनी राजकीय आव्रजन प्रबंधन ब्यूरो के जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि अगले चरण में चीन आव्रजन प्रबंधन नीतिगत व्यवस्था के नवाचार को बढ़ाता रहेगा ताकि देश-विदेश के लोगों का आवागमन अधिक सुविधाजनक हो।