चीन चीलोंग भूस्खलन आपदा की स्थिति और बचाव कार्यों पर समय-समय पर अद्यतन जानकारी जारी करता रहेगा: चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)09:55:22 2026-09-08

7 सितंबर को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकार ने पूछा कि ऐसी जानकारी मिली है कि चीन ने हाल ही में शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के चीलोंग भूस्खलन आपदा क्षेत्र का दौरा करने के लिए विदेशी मीडिया पत्रकारों को भेजा था। क्या प्रवक्ता इस बारे में और अधिक जानकारी दे सकते हैं?

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने चीलोंग भूस्खलन आपदा पर गहन ध्यान दिया है और साक्षात्कार एवं रिपोर्ट के लिए आपदा क्षेत्र में प्रवेश करने की इच्छा व्यक्त की है। आपदा क्षेत्र में चौबीसों घंटे आपातकालीन मरम्मत कार्य और सड़कों के प्रारंभिक रूप से खुलने के बाद, चीन ने आठ विदेशी मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को आपदा की स्थिति, बचाव प्रयासों और पुनर्निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए मुख्य आपदा क्षेत्र में आमंत्रित किया। उन्होंने शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश द्वारा चीनी और विदेशी पत्रकारों के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भी भाग लिया। हमें विश्वास है कि आपने सम्बंधित मीडिया संस्थानों द्वारा प्रकाशित रिपोर्टें देख ली होंगी। चीन खोज और बचाव तथा आपदा के बाद की राहत कार्यों में निरंतर प्रयास करता रहेगा और आपदा की स्थिति तथा बचाव कार्यों से सम्बंधित नवीनतम जानकारी समय पर जारी करेगा।