चीन और किर्गिस्तान ने नये युग में सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी का विकास करने पर संयुक्त घोषणा जारी की

(CRI)15:30:34 2026-09-01

चीन और किर्गिस्तान ने 31 अगस्त को उच्च गुणवत्ता से नये युग में सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी का विकास करने पर संयुक्त घोषणा जारी की।

इस घोषणा पत्र में कहा गया कि चीन और किर्गिस्तान अच्छे पड़ोसी, दोस्त और साझेदार हैं। गहरे होते द्विपक्षीय सम्बंधों का बहुत महत्व है और इसका भविष्य उज्ज्वल है। दोनों पक्ष राष्ट्रीय प्रभुसत्ता व प्रादेशिक अखंडता की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा व स्थिरता की गारंटी में पारस्परिक समर्थन करेंगे, विभिन्न क्षेत्रों के पारस्परिक लाभ वाला सहयोग मजबूत करेंगे, आर्थिक व सामाजिक निरंतर विकास बढ़ाएंगे, नये युग में चीन-किर्गिस्तान सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी का गुणवत्ता विकास बढ़ाएंगे। दोनों पक्षों ने अच्छे पड़ोसियों जैसी मित्रता और समृद्धि साझा करने वाले चीन-किर्गिस्तान समान समुदाय का निर्माण करने को दोहराया।

इसके अलावा चीन और किर्गिस्तान ने 31 अगस्त को बिश्केक में शाश्वत अच्छे पड़ोसियों जैसी मित्रता और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किये। इस संधि में कहा गया कि चीन और किर्गिस्तान दोनों देशों के विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग का स्तर उन्नत करने में संलग्न रहेंगे और नये युग में चीन-किर्गिस्तान सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी निरंतर गहराएंगे और मिलकर अच्छे पड़ोसियों जैसी मित्रता और समृद्धि साझा करने वाले चीन किर्गिस्तान साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करेंगे।