छंगतू–छोंगछिंग रेलवे सुधार परियोजना का हुआंगच्येपिंग डबल-लाइन विशाल पुल सफलतापूर्वक जुड़ा


चित्र VCG से है।

30 अगस्त को छंगतू–छोंगछिंग रेलवे सुधार परियोजना के हुआंगच्येपिंग डबल-लाइन विशाल पुल का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा होकर जुड़ गया। इससे परियोजना के आगे के निर्माण के लिए मजबूत आधार तैयार हुआ है। 754 मीटर लंबा यह पुल छोंगछिंग शहर के च्यूलोंगपो जिले में स्थित है और छंगतू–छोंगछिंग रेलवे सुधार परियोजना का एक प्रमुख नियंत्रण एवं महत्वपूर्ण निर्माण कार्य है। इस बार पुल के मुख्य स्पैन के सतत बीम वाले हिस्से का जोड़ पूरा हुआ है। इसके बाद स्टेशन भवन वाले हिस्से और बॉक्स गर्डर वाले हिस्से का निर्माण आगे बढ़ाया जाएगा।

छंगतू–छोंगछिंग रेलवे नए चीन की स्थापना के बाद निर्मित पहली रेलवे लाइन है। इस सुधार परियोजना के तहत डबल-लाइन ट्रैक बिछाने, स्टेशन लेआउट को बेहतर बनाने, सिग्नल प्रणाली को उन्नत करने और सहायक बुनियादी ढांचे में सुधार करने समेत कई निर्माण उपाय किए जाएंगे, जिससे रेल लाइन की परिवहन क्षमता में काफी सुधार देखने को मिलेगी। परियोजना पूरी होकर यातायात के लिए खुलने के बाद, यह छोंगछिंग के मुख्य शहरी क्षेत्र के एकीकृत विकास को बढ़ावा देगी और छंगतू–छोंगछिंग क्षेत्र के दो-शहर आर्थिक क्षेत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।