वर्ष 2030 में चीन में आधुनिक कृषि उत्पाद की मूल बाजार प्रणाली स्थापित होगी

(CRI)14:16:15 2026-08-26

चीनी कृषि और ग्रामीण मामला मंत्रालय ने हाल में राष्ट्रीय कृषि उत्पाद की मूल बाजार प्रणाली के विकास के लिए "15वीं पंचवर्षीय योजना" जारी की। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2030 तक चीन में बुनियादी तौर पर आधुनिक कृषि उत्पाद की मूल बाजार प्रणाली स्थापित होगी। इससे कृषि उत्पाद की आपूर्ति गारंटी और छोटे किसानों को आगे बढ़ाने की क्षमता उन्नत होगी।

बताया जाता है कि कृषि उत्पाद की मूल बाजार प्रणाली कृषि उत्पादन क्षेत्रों पर आधारित है। इसमें व्यापार, वितरण, प्रसंस्करण, भंडारण, रसद, मूल्य जानकारी और ब्रांड मार्केटिंग आदि सेवाएं उपलब्ध हैं। कृषि उत्पाद की मूल बाजार प्रणाली प्रभावी ढंग से उत्पादन और खपत को जोड़ सकती है, जो चीन के कृषि उत्पाद बाजार और रसद नेटवर्क का महत्वपूर्ण भाग है।

योजना में कहा गया है कि वर्ष 2030 तक कृषि उत्पादन क्षेत्रों में थोक बाजार का लेआउट अधिक तर्कसंगत होगा। व्यापार, कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स की सुविधाओं में लगातार सुधार होगा। कृषि उत्पाद की सूचना निगरानी और प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली बेहतर बनेगी और कृषि उत्पाद की मूल बाजार प्रणाली के मानकीकरण, डिजिटलीकरण और हरितीकरण का स्तर उन्नत होगा।