चीन में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग बुनियादी ढांचे में 41.9% की वृद्धि


इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग बुनियादी ढांचा।(VCG)

चीन के राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई के अंत तक चीन में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग बुनियादी ढांचे (चार्जिंग पॉइंट) की कुल संख्या करीब 2.37 करोड़ तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 41.9 प्रतिशत अधिक है।

इनमें सार्वजनिक चार्जिंग बुनियादी ढांचे (चार्जिंग पॉइंट) की संख्या 50.99 लाख रही, जो 21.3 प्रतिशत अधिक है। इनकी कुल निर्धारित क्षमता 25.5 करोड़ किलोवाट रही और प्रति चार्जिंग पॉइंट औसत क्षमता करीब 49.97 किलोवाट है। निजी चार्जिंग बुनियादी ढांचे (चार्जिंग पॉइंट) की संख्या 185.84 लाख यानी करीब 1.86 करोड़ रही, जो 48.8 प्रतिशत बढ़ी। निजी चार्जिंग बुनियादी ढांचे के लिए पंजीकृत बिजली कनेक्शन की क्षमता 16 करोड़ किलोवोल्ट-एम्पियर तक पहुंच गई।