चीन ने सूडान में युद्ध विराम बढ़ाने की अपील की

(CRI)14:18:12 2026-08-25

संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित उप स्थाई चीनी प्रतिनिधि सुन लेई ने 24 अगस्त को सूडान के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद के खुले सम्मेलन में भाषण दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सूडान में युद्ध विराम बढ़ाने की अपील की।

इस मौके पर सुन लेई ने कहा कि सूडान में मुठभेड़ काफी समय से चल रही है। इससे बड़ी संख्या में आम लोग मारे गए हैं और उन्हें बेघर होना पड़ा, साथ ही देश का विकास गंभीर रूप से कमजोर हुआ और पड़ोसी देशों की स्थिरता पर असर पड़ा। चीन मुठभेड़ के संबंधित पक्षों से शीघ्र ही शत्रुतापूर्ण कार्यवाई बंद करने और वार्ता के जरिए मतभेद का समाधान करने की अपील करता है।

सुन लेई ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को ठोस रूप से सूडान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के साथ मानवीय निवेश बढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को पुनर्निर्माण करने में सूडान सरकार की सहायता भी करनी चाहिए।

सुन लेई ने कहा कि प्रतिबंध एक साधन है, लक्ष्य नहीं। इसे राजनयिक कोशिश का विकल्प नहीं बनाना चाहिए। सुरक्षा परिषद को इस विशेष उपकरण का इस्तेमाल सावधानी से करना होगा। सूडान की संप्रभुता का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।