ली छ्यांग ने राज्य परिषद की नियमित बैठक की अध्यक्षता की
चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 21 अगस्त को राज्य परिषद की नियमित बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें अगली पीढ़ी के संचार नेटवर्क के निर्माण पर रिपोर्ट सुनी गई, उद्यमों को बकाया भुगतान के निपटान के लिए और अधिक प्रयास किया गया, वायु गुणवत्ता में निरंतर सुधार से सम्बंधित कार्यों का अध्ययन किया गया और "विद्युत सुरक्षा दुर्घटनाओं की आपातकालीन प्रतिक्रिया और जांच सम्बंधी विनियम (संशोधित मसौदा)" और "बाजार पर्यवेक्षण और प्रबंधन कार्यालयों सम्बंधी विनियम (मसौदा)" की समीक्षा और अनुमोदन किया गया।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि तकनीकी क्रांति और औद्योगिक परिवर्तन के नए दौर के अनुरूप सक्रिय रूप से ढलना, अगली पीढ़ी के संचार नेटवर्क के निर्माण से प्राप्त अवसरों का दृढ़तापूर्वक लाभ उठाना, अनुप्रयोग-आधारित विकास और मध्यम दूरदर्शी दृष्टिकोण का पालन करना और बुनियादी नेटवर्क, अंतरिक्ष नेटवर्क, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और एकीकृत नेटवर्क के निर्माण में समन्वय स्थापित करना आवश्यक है ताकि देश के सूचना एवं संचार उद्योग के प्रतिस्पर्धी लाभों को सुदृढ़ और बढ़ाया जा सके।
बैठक में उद्यमों को बकाया भुगतान के निपटान के अभियान को तेज़ और गहन बनाने, उद्यमों की मुख्य जिम्मेदारी को मजबूत करने, स्थानीय सरकारों को विशेष बॉन्ड और विशेष पुनर्ऋण नीतियों का सदुपयोग करने के लिए प्रोत्साहित और निर्देशित करने, "भुगतान की श्रृंखला" को सुव्यवस्थित करने, ऋण निपटान की गुणवत्ता में प्रभावी ढंग से सुधार करने और नए बकाया को सख्ती से रोकने की आवश्यकता पर बल दिया गया।